उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

गढ़वाल-कुमाऊं में स्मार्ट मीटर अभियान तेज़ — अब तक 3.30 लाख उपभोक्ताओं को मिली नई सुविधा

ख़बर शेयर करें

देहरादून।राज्य में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने का कार्य तेज़ी से जारी है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में अब तक 3,30,295 उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

गढ़वाल मंडल के 9,62,035 उपभोक्ताओं में से 1,46,183 उपभोक्ताओं को अब तक स्मार्ट मीटर की सुविधा मिल चुकी है। इनमें देहरादून दक्षिण विद्युत वितरण खंड में सबसे अधिक 32,606 मीटर लगाए गए हैं।

वहीं कुमाऊं मंडल में कुल 6,25,833 उपभोक्ताओं में से 1,84,112 उपभोक्ताओं के मीटर बदले जा चुके हैं। इस क्षेत्र में काशीपुर (उधम सिंह नगर) वितरण खंड ने सबसे आगे रहते हुए 25,874 उपभोक्ताओं के मीटर बदले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड 25 वर्ष: जनसंघर्ष और अधूरे वादों की कहानी।

हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सभी मीटर होंगे स्मार्ट

ऊर्जा निगम के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में सभी उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जाने की तैयारी है। इसके अलावा देहरादून और नैनीताल जिलों के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों के नगर पालिका क्षेत्रों में भी काम जारी है।शेष नौ जनपदों के नगरपालिका क्षेत्रों में भी सभी उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली में बोले पीएम मोदी, “दीदी भूली-दाणा स्याणा” — उत्तराखंड को दी ₹8260 करोड़ की योजनाओं की भेंट

गाँवों में दूसरा चरण, पारदर्शिता होगी और बढ़ेगी

यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना द्वितीय चरण में प्रस्तावित है।स्मार्ट मीटर प्रणाली से बिजली उपभोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग, लाइन लॉस में कमी और बिलिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

उपभोक्ताओं से नहीं लिया जाएगा कोई अतिरिक्त शुल्क

ऊर्जा निगम ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।अगर किसी उपभोक्ता को बिल से संबंधित शिकायत होती है, तो उसकी शिकायत का तुरंत निस्तारण किया जा रहा है।इसके साथ ही ज्यादा बिल आने की स्थिति में ‘चेक मीटर’ की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी का संवाद: युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं के साथ उत्तराखंड की विकास यात्रा की झलक

मुख्य बातें संक्षेप में

अब तक कुल 3.30 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए

गढ़वाल में 1.46 लाख, कुमाऊं में 1.84 लाख मीटर बदले

हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में सभी मीटर होंगे स्मार्ट

उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क

रियल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता