उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदुर्घटना

टायर फटने से बेकाबू बोलेरो ने ली महिला की जान, दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय रेखा देवी की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी। जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मानपुर में सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी महिला को एक बेकाबू बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज़ थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास, रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी
देखिए घटना का वीडियो।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो वाहन उत्तरकाशी की ओर से गाजणा की दिशा में जा रहा था। अचानक वाहन का टायर फटने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा खड़ी महिला और एक घर की दीवार से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराकर पलटी, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिला परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल महिला रेखा देवी (45 वर्ष), पत्नी कीर्ति महेयर, निवासी मानपुर, को तत्काल जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग:हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फिर टली, अब 16 दिसंबर को होगी सुनवाई

पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

रिपोर्ट:कीर्ति निधि सजवान, उत्तरकाशी।