उत्तराखंडकुमाऊंचम्पावतदुर्घटना

दीपावली की रात टनकपुर में मचा हड़कंप, प्रसाद की दुकान धू-धू कर जल उठी, लाखों का नुकसान!

ख़बर शेयर करें

टनकपुर। दीपावली के पर्व पर जहां चारों ओर खुशियों का माहौल था, वहीं सोमवार रात करीब 10 बजे पंचमुखी महादेव धर्मशाला के पास स्थित प्रसाद की दुकान पर पटाखे की चिंगारी से आग भड़क उठी, देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : पौड़ी में दहशत का अंत — आदमखोर गुलदार मार गिराया गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

आग इतनी विकराल थी कि लाखों का सामान देखते ही देखते राख में बदल गया। आग की लपटें उठते ही पूरे नगर में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोग बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, मगर लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराकर पलटी, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम की तत्परता से आग फैलने से पहले ही रोकी जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पी.आर.डी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा, कल्याण और सुविधाओं में बड़े सुधार

दुकान स्वामी राजा सक्सेना ने बताया कि आग से लगभग दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।