उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

फसल के आंकड़े तय करेंगे किसानों का भविष्य कालाढूंगी में एडीएम ने की धान की क्रॉप कटिंग

ख़बर शेयर करें

सरकार की कृषि नीतियों और आपदा राहत योजनाओं की सटीकता में अहम भूमिका निभाएंगे आंकड़े

कालाढूंगी। किसानों की मेहनत के मूल्यांकन और कृषि नीति के सटीक निर्धारण की दिशा में शुक्रवार को एक अहम कदम उठाया गया। तहसील कालाढूंगी के ग्राम हिम्मतपुर बैलपड़ाव में किसान मुन्नीदेवी के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का कार्य किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने स्वयं भाग लेकर प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण से विकास की नई उड़ान भरी — 142 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

एडीएम नेगी ने बताया कि क्रॉप कटिंग प्रक्रिया के माध्यम से फसल उत्पादन के सटीक आंकड़े प्राप्त किए जाते हैं, जो न केवल किसानों के हित में नीतिगत निर्णयों की नींव रखते हैं, बल्कि सरकार की कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण और आयात–निर्यात नीति जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के निर्धारण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गढ़वाली में बोले पीएम मोदी, “दीदी भूली-दाणा स्याणा” — उत्तराखंड को दी ₹8260 करोड़ की योजनाओं की भेंट

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में फसलों को हुए नुकसान के आकलन और राहत राशि के वितरण में भी यही आंकड़े आधार बनते हैं। इसके साथ ही ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी शामिल किए जाते हैं, जिससे देशभर में कृषि की वास्तविक स्थिति का विश्लेषण संभव हो पाता है।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, चेहरा बुरी तरह नोचा, इलाके में भालू और गुलदार की बढ़ी गतिविधि से दहशत

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम कालाढूंगी बिपिन चंद्र पंत, तहसीलदार मनीषा मारकाना, अपर सांख्यिकी अधिकारी मीना नेगी, राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, जीवन चंद्र, रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज कुमार जोशी, स्थानीय किसान पंकज नेगी, इंद्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।