उत्तराखंडकुमाऊंदुर्घटनानैनीताल

ब्रेकिंग न्यूज़:रामनगर में दर्दनाक हादसा — दो शिक्षक साथियों की मौत, अन्य गंभीर घायल।

ख़बर शेयर करें
वीडियो देखें।

रामनगर-रानीखेत NH-309 पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा! गर्जिया के आगे धनगढ़ी नाले के पास एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए। नाला पार करने के इंतज़ार में खड़े दो बाइक सवार बस की चपेट में आ गए दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  14 दिसंबर को सड़कों पर उतरेंगे मज़दूर: लेबर कोड्स के खिलाफ रुद्रपुर-हरिद्वार में गरजेगी आवाज़

मृतकों की पहचान शिक्षक साथी सुरेंद्र सिंह पंवार (राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठल गाँव) और वीरेन्द्र शर्मा (राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोड तल्ला) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला—80 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने उड़ाए 20 लाख रुपये

इस हादसे में सत्यप्रकाश (प्राथमिक विद्यालय हरडा) गंभीर रूप से घायल हैं। बस में सवार कई यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।घायलों को रामनगर उपचार के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए से आज निकलेंगे 491 नए सैन्य अधिकारी, इतिहास का साक्षी बनेगा देहरादून