उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने घोषित किए प्रदेश मोर्चा प्रभारियों के नाम, संगठन में युवा से लेकर अनुभव तक का समावेश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश स्तरीय मोर्चों के लिए जिम्मेदारियों का किया बंटवारा, संगठनात्मक संतुलन और नई ऊर्जा पर रहा जोर

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने प्रदेश मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति के बाद संगठन ने सात मोर्चों के लिए दायित्व तय किए हैं। इन नियुक्तियों में पार्टी ने युवा नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड जेलों में नया मोड़: ‘एक जेल-एक प्रोडक्ट’ मॉडल से बंदियों का कौशल और आय बढ़ाने की पहल

घोषित सूची के अनुसार, युवा मोर्चा का दायित्व आदित्य चौहान, प्रदेश मंत्री को सौंपा गया है। महिला मोर्चा की जिम्मेदारी शैलेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष को दी गई है। वहीं किसान मोर्चा के प्रभारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट होंगे, जो प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकल टू ग्लोबल’ मिशन को बढ़ावा: विधायक महेश सिंह जीना ने मुख्यमंत्री धामी को भेंट किए पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद

अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का दायित्व तरूण बंसल, प्रदेश महामंत्री को, अनुसूचित जाति मोर्चा का दायित्व कुन्दन परिहार, प्रदेश महामंत्री को और अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व दीप्ती रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री को सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट, डीएफओ पौड़ी को हटाया, झाड़ियों की सफाई अभियान।

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी के रूप में राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुँच और प्रभाव बढ़ेगा।