उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने उपनल कर्मियों के परिजनों को दी 50-50 लाख की सहायता राशि

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उपनल के माध्यम से कार्यरत तीन कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में उनके आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

दुर्घटना में मृतकों में विद्युत वितरण खंड जसपुर के बृजेश कुमार (जनवरी 2025), ब्रिडकुल देहरादून के तसलीम (नवंबर 2024) और विद्युत वितरण खंड हरिद्वार के संजीव कुमार (फरवरी 2025) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण–शिलान्यास, रिवर्स पलायन में 44% की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने सरकारी, अर्द्धसरकारी और उपनल कर्मचारियों के हित में कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत कई सुविधाएं और बीमा लाभ सुनिश्चित किए हैं। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने इस सुविधा में सहयोग के लिए पंजाब नेशनल बैंक का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी पुलिस ने महिला हिस्ट्रीशीटर को तीन माह के लिए जिला बदर किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी आर्थिक मदद व्यक्ति की कमी को पूरा नहीं कर सकती, लेकिन कठिन समय में परिवार को सहारा जरूर देती है। सरकार का प्रयास है कि कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक कार्य वातावरण और संकट के समय हरसंभव सहायता मिले।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार लगातार कर्मचारियों के हित में नवाचार कर रही है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में “महक क्रांति” का आगाज़: 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित खेती, 1 लाख किसानों को जोड़ेगी नई नीति

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, मेजर जनरल (से.नि.) शम्मी सबरवाल, उपनल एमडी जे.एन.एस. बिष्ट, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हेड अनुपम, डिप्टी जनरल मैनेजर अभिनंदन और एजीएम अजीत कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।