उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से की उत्तराखंड में रेल अवसंरचना विकास पर विस्तार से चर्चा

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखंड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले—विकसित भारत–2047 में पीआर की भूमिका निर्णायक

केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार और देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने पर सहमति व्यक्त की और कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य का पूर्ण व्ययभार केन्द्र सरकार द्वारा किए जाने के संबंध में परीक्षण कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना में संरेखण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर क्षेत्रों को जोड़ने की संभावनाओं पर विचार करने और टनल के साथ-साथ सड़क का प्रावधान करने का अनुरोध किया। रेल मंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ उदय सम्मान में सीएम धामी ने रुद्रपुर व तराई क्षेत्र के विकास योजनाओं का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन को पूर्णतः बंद करते हुए इस भूमि के सभी अधिकार राज्य सरकार को हस्तांतरित किए जाने के लिए भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पुराने रेलवे स्टेशन के बंद होने के कारण यदि योग नगरी रेलवे स्टेशन पर सुव्यवस्थित संचालन के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार इस पर सकारात्मक विचार एवं सहयोग करेगी। रेल मंत्री ने इस पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में “महक क्रांति” का आगाज़: 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित खेती, 1 लाख किसानों को जोड़ेगी नई नीति

केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर देहरादून-टनकपुर वीकली ट्रेन को सप्ताह में तीन बार चलाने पर भी सहमति दी।