उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

यमुनोत्री हाईवे पर भीषण हादसा : तीन युवाओं की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

ख़बर शेयर करें

विकासनगर। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

हादसे में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20 वर्ष), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20 वर्ष) और हरबर्टपुर विवेक विहार निवासी रमनदीप (17 वर्ष) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार जनरेटर से टकराकर पलटी, एक मजदूर की मौत, तीन गंभीर

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली विकासनगर से टीम मौके पर पहुंची। वहां पांच लोग सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले। तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस से हरबर्टपुर अस्पताल भेजा गया, जहां वेदांश और धोनी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रमनदीप को धूलकोट के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पी.आर.डी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा, कल्याण और सुविधाओं में बड़े सुधार

गंभीर हालत में भर्ती
शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और आसनपुल निवासी विवेक कश्यप की हालत नाजुक बनी हुई है और दोनों धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मौत का सफर: वीकेंड ट्रिप में नैनीताल घूमने निकला एक परिवार रास्ते में कार हुई हादसे का शिकार 2 की मौत 5 घायल।

हादसे की वजह
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक राठौड़ ने बताया कि घटना के समय तेज बारिश और अंधेरा था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। प्रारंभिक जांच में यही मुख्य कारण सामने आ रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।