उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड तीन दिवसीय दौरा शुरू, दीक्षांत समारोह और राष्ट्रपति निकेतन फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

देहरादून/हरिद्वार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह लगभग 11 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका स्वागत राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे पतंजलि यूनिवर्सिटी, हरिद्वार के लिए रवाना हुईं, जहाँ वर्तमान में विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चल रहा है। समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के स्वास्थ्य की आवाज़ बनीं डॉ. सुजाता संजय — 250 से अधिक रेडियो टॉक शो के लिए दर्ज हुआ नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

राष्ट्रपति के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम बेहद व्यस्त रखा गया है। आज की प्रमुख गतिविधियों में दीक्षांत समारोह में शिरकत के बाद राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून के बाहर बने फुट ओवर ब्रिज का दोपहर 1.30 बजे उद्घाटन शामिल है।

दौरे के दूसरे दिन, यानी 3 नवंबर, राष्ट्रपति उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया है, जिसमें पहले दिन राष्ट्रपति का विधानसभा में संबोधन प्रमुख आकर्षण होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी और वहां राजभवन की 125वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में दो साल की मासूम लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज — फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड जुटी तलाश में

दौरे के तीसरे दिन, 4 नवंबर, राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम का दौरा करेंगी। इसके अलावा, नई दिल्ली लौटने से पहले वह नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के डुंडा में रजत जयंती राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा राज्य की शिक्षा, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करने के साथ-साथ राज्यवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर साबित होगा।