
रामनगर। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई है। क्लब की हाल ही में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव फरवरी माह तक संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र सिंह मनराल ने की, जबकि संचालन कार्यकारिणी सदस्य प्रभात ध्यानी ने किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि खेल एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों से जनमानस को जोड़ने के लिए समय-समय पर विशेष आयोजन किए जाएंगे।
विशेष रूप से मकर संक्रांति पर आयोजित खिचड़ी त्योहार को क्लब के सदस्य और स्थानीय लोग मिलकर धूमधाम से मनाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्य थे: इंद्र सिंह मनराल, प्रभात ध्यानी, गिरधर सिंह मनराल, चंद्रशेखर जोशी, बसंत लाल वर्मा, दीपक पांडे, दिगंबर बंगारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रकाश फुलोरिया, कमल जोशी लखनपुर, नवेंदु जोशी, चंद्रप्रकाश खाती, प्रेम बिष्ट, पान सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, ललित मोहन पांडे, तहसीन खान टीके, योगेंद्र सिंह मनराल, कमल जोशी दुर्गापुरी, नितिन जोशी, पत्रकार हरीश भट्ट और हेम पाण्डे।
लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब का मानना है कि खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से युवा एवं समुदाय को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई जा सकती है।
