हल्द्वानी को मिली ₹147 करोड़ की सौगात: पुष्कर सिंह धामी ने किया 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  • हल्द्वानी‑काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना का किया गया भूमि पूजन।

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

​मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विकसित बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है और सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि विकास के साथ-साथ विरासत को भी आगे बढ़ाया जा रहा है और राज्य की संस्कृति व पवित्रता से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे निर्णयों का भी उल्लेख किया।

​लोकार्पण की गई मुख्य योजनाओं में शिप्रा नदी पर मोटर पुल, हल्द्वानी आईटीआई में टैक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग, बेलपोखरा व अन्य क्षेत्रों में नलकूप निर्माण तथा जलजीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों का सुधारीकरण, नशा मुक्ति केंद्र मरम्मत, सीवरेज कार्य और नहर कवरिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इस दौरान 15443 लाख रुपये की हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना का भी भूमि पूजन किया गया।

​इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक महरा, रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *