👉 Live IPL Score 👇

';

PahadToday

Pahad Today एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड और पहाड़ी क्षेत्रों की ताज़ा खबरें, सामाजिक मुद्दे, राजनीति, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। यह प्लेटफॉर्म स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सरल और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करता है।

ईदगाह व कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर।ईदगाह बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को रुद्रपुर की खेड़ा बस्ती में स्थित ईदगाह, मदरसा, स्कूल के खेल मैदान, कब्रिस्तान व करबला की भूमि पर नगर निगम प्रशासन द्वारा किए गए कथित जबरन कब्जे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों, ट्रेड यूनियनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट…

रामनगर: लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने नई कार्यकारिणी चुनाव और पारंपरिक त्योहारों को लेकर बैठक की

रामनगर। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब ने खेल एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ उत्तराखंड के पारंपरिक त्योहारों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए रणनीति बनाई है। क्लब की हाल ही में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव फरवरी माह तक संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष इंद्र सिंह…

सांवल्दे पश्चिम में महिला की मौत पर फूटा आक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्बेट प्रशासन व सरकार को ठहराया जिम्मेदार

रामनगर।सांवल्दे पश्चिम गांव में टाइगर के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्बेट प्रशासन और भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में…

शिक्षा का अधिकार मिला, लेकिन बराबरी अब भी अधूरी: सावित्री बाई फुले की विरासत पर मंथन

रामनगर।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की ओर से ग्राम वीरपुर लच्छी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक बराबरी और आज भी जारी लैंगिक भेदभाव पर गंभीर विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि सावित्री…

नववर्ष पर उत्तराखंड में 100 नई बसों का स्वागत, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

नववर्ष के अवसर पर पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 100 नई बसों को शामिल किया। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर 10 ए.सी. और 2 स्लीपर अनुबंधित बसें भी जनता को समर्पित की गईं। कार्यक्रम के दौरान परिवहन निगम की…

नववर्ष के पहले दिन बिनसर के जंगल में कंकाल मिलने से सनसनी, दो माह से लापता व्यक्ति की हुई पहचान

अल्मोड़ा। नए साल की शुरुआत के साथ ही अल्मोड़ा जनपद के बिनसर क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिनसर के सुनियापानी इलाके में जंगल के भीतर एक व्यक्ति का कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जंगल से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर कंकाल पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना…

नववर्ष की रात मातम में बदली खुशियाँ, सल्ट में महिला को बाघ ने बनाया शिकार

अल्मोड़ा।नववर्ष के स्वागत में जहां देशभर में जश्न का माहौल था, वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में साल की आखिरी रात एक परिवार और पूरे गांव के लिए काल बनकर आई। 31 दिसंबर की रात खोल्यों–टोटाम गांव में एक महिला बाघ के हमले में मारी गई, जिससे क्षेत्र में सनसनी और दहशत…