उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

SDM की बड़ी कार्रवाई: तीन CSC सेंटरों का औचक निरीक्षण, 26 आधार कार्ड जब्त – सेवा गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें

कालाढूंगी।प्रशासन ने डिजिटल सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए आज कालाढूंगी में बड़ी कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी (SDM) बिपिन चंद्र पंत ने क्षेत्र के तीन कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ सामने आईं।

26 आधार कार्ड कब्जे में, नोटिस जारी

सलमान कंप्यूटर सेंटर में संदिग्ध स्थिति पाए जाने पर SDM ने 26 आधार कार्ड कब्जे में ले लिए। मामले में पृथक नोटिस जारी किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आधार जैसी संवेदनशील सेवा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्याधीन सेवाओं में छः माह के लिए हड़ताल पर पाबंदी लागू

सेवाएँ समय पर, शुल्क सूची स्पष्ट हो — SDM के निर्देश

SDM ने स्पष्ट किया कि CSC सेंटर सरकार और आम नागरिकों के बीच सेतु का काम करते हैं, इसलिए इनकी सेवाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऑपरेटरों को निर्देश दिए कि—

किसी भी नागरिक से अनावश्यक प्रतीक्षा न कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया क्रिएटर्स से सीएम की अपील—पर्यटन, संस्कृति और विकास को दें बढ़ावा

अतिरिक्त शुल्क न वसूला जाए।

शुल्क सूची केंद्र में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो।

आधार एवं अन्य प्रमाणपत्रों से जुड़ी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

उपकरणों और कनेक्टिविटी की भी जांच

SDM ने कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट कनेक्टिविटी, बायोमेट्रिक मशीन सहित सभी तकनीकी उपकरणों की कार्य स्थिति का भी परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खराब उपकरण आम जनता को सेवा से वंचित करते हैं, इसलिए इनकी नियमित मेंटेनेंस सुनिश्चित हो।

6 साल के जारी प्रमाणपत्रों की होगी जांच

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भालू का आतंक: जंगल से घायल मिली महिला, अस्पताल में भर्ती

निरीक्षण के अंत में SDM ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि बीते 6 वर्षों में जारी सभी प्रमाणपत्रों की एक सप्ताह के भीतर जांच की जाए।
यदि कोई प्रमाणपत्र गलत तरीके से जारी पाया गया, तो निरीक्षण टीम की संस्तुति पर उसे शून्य घोषित कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक फैजान खान, राजस्व उप निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल, जितेन्द्र मिश्रा, हरीश गिरी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट ऑपरेटर इमरान खान मौजूद रहे।