खोई मुस्कान लौटी: उत्तरकाशी पुलिस ने ढूंढ निकाले ₹4 लाख के 19 स्मार्टफोन, स्वामियों के सुपुर्द

​उत्तरकाशी। जनपद पुलिस ने एक बार फिर ‘मित्र पुलिस’ के ध्येय को सार्थक करते हुए आम जनता की अमानत को सुरक्षित उनके हाथों तक पहुँचाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान एसपी कमलेश उपाध्याय ने बरामद किए गए 19 स्मार्टफोन्स को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा। बरामद किए गए इन…

उत्तराखंड में ‘देवभूमि परिवार आईडी’ की तैयारी: सदन में विधेयक पेश, अब 18+ उम्र की महिला होगी परिवार की मुखिया

गैरसैंण।कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पारदर्शी तरीके से सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को “देवभूमि परिवार विधेयक- 2026” को सदन पटल पर रख दिया है। इस विधेयक के कानून बन जाने पर प्रदेश में एकीकृत और सत्यापित परिवार-आधारित डेटाबेस “देवभूमि परिवार” की स्थापना हो सकेगी। विधेयक का उद्देश्य…

उत्तराखंड सरकार का बड़ा निर्णय: अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में मिलेगा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

गैरसैंण।पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भराड़ीसैंण में अग्निवीर सैनिकों के रूप में भर्ती होने वाले कैडेट्स के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान कैडेट्स ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने सहजता से उत्तर दिया। ​संवाद के दौरान शंकर सिंह राणा ने मुख्यमंत्री से पूछा कि सैनिक पुत्र होने के…

ऐतिहासिक फैसला: अब ततैया और मधुमक्खी का हमला भी ‘मुआवजे’ के दायरे में, धामी सरकार ने दी बड़ी राहत

वन्य जीवों से नुकसान पर मुआवजे का दायरा बढ़ा भालुओं से फसल चौपट होने के मामलों में भी मुआवजे पर सरकार गंभीर आपदा राहत के लिए केनरा बैंक का बड़ा हाथ: मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 लाख रुपये मकान को क्षति पहुंचने पर मुआवजे का पहले ही हो चुका है निर्णय चम्पावत में ‘SHE…

पिरूल खरीद और बीमा सुरक्षा कवच: वनाग्नि रोकने को धामी सरकार का ‘मास्टरप्लान’

वनाग्नि रोकने के गंभीर प्रयासों से बढ़ी उम्मीदें राज्य सरकार ने एक वर्ष में पांच करोड़ रूपये से ज्यादा का पिरूल खरीदा आपदा राहत के लिए केनरा बैंक का बड़ा हाथ: मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 लाख रुपये पहली बार मिला फायर वाचर्स को सुरक्षा कवच, दस लाख का सामूहिक बीमा चम्पावत में ‘SHE…

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व उपनल कर्मियों को ‘समान कार्य-समान वेतन’ के लिए बजट में ₹289.98 करोड़ का प्रावधान

​देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट में इस मद के लिए 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया है। ​राज्य सरकार कर्मचारियों और…

धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवनप्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त

​देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ‘विकसित राज्य’ बनने की राह पर तेज़ी से अग्रसर है। बीते चार वर्षों में सरकार ने बुनियादी ढांचे, सुगम यातायात और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में ऐसी छलांग लगाई है, जिसने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। ​पंचायतों का कायाकल्प: 819 भवनों को मिला नया जीवन…

संघर्षों की भट्टी में तपकर राहुल बना पहाड़ का लाल: पिता के निधन के 6 माह बाद बेटे के कंधों पर सजे लेफ्टिनेंट के सितारे

​चमोली: कहते हैं कि हौसले अगर बुलंद हों, तो पहाड़ जैसी चुनौतियाँ भी घुटने टेक देती हैं। देवभूमि के एक और लाल ने इस बात को सच कर दिखाया है। चमोली जिले की थराली तहसील के रतगाँव निवासी राहुल फरस्वाण अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा के लिए तैयार हैं। शनिवार को…

​चारधाम यात्रा 2026: अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के द्वार, उत्तरकाशी प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत!

​उत्तरकाशी | देवभूमि उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शंखनाद होने जा रहा है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही आस्था का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इस बार की यात्रा को न केवल सुगम, बल्कि ‘भव्य और दिव्य’ बनाने के लिए जिला प्रशासन…

पौड़ी में ‘आदमखोर’ का खूनी तांडव: मिस्त्री को मार आधा शरीर खा गया गुलदार, भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों को बनाया बंधक

​कोट ब्लॉक के बलमणा गाँव में दहशत का साया; आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार और रेंजर को पंचायत भवन में किया कैद, ‘शूट आउट’ की मांग पर अड़े लोग। ​पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। पौड़ी के कोट ब्लॉक अंतर्गत बलमणा गाँव में एक आदमखोर गुलदार…