उत्तराखंडकुमाऊंगढ़वालदेशदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने स्कूली बच्चों के साथ चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चांद पर सफल लैंडिग का देखा सीधा प्रसारण भारत माता की जय के नारो से गूंज उठा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार

ख़बर शेयर करें

देहरादून(उत्तराखंड):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार स्कूली बच्चों के संग चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा।जिसके बाद स्कूली बच्चे बहुत उत्साहित दिखाई दिए।सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।इसके बाद सभी ने पीएम मोदी के संबोधन को देखा व सुना।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और वैज्ञानिकों के जीतोड़ प्रयासों से भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है।इसके लिए पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित जिम कॉर्बेट मैरियट रिजॉर्ट शुभारंभ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

धामी ने कहा, चंद्रयान-3 के मिशन के तहत चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है।उन्होंने कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो पाया तो पीएम ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। दोगुनी ताकत से इस अभियान को पूरा करने की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर 

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार प्रदेश की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान को संरक्षित और संवर्धित करने की दिशा में निरंतर कर रही है कार्य - मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा, रायपुर तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, बनियावाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।