उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदुर्घटना

यूटीलिट वाहन अनियंत्रित होकर घर से टकराया चार लोग घायल एक घायल की स्थिति गम्भीर

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

उत्तरकाशी।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सुक्की टॉप नामक स्थान के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए ।सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।घायलों में एक व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की पहल,यात्रा मार्ग पर 25 स्थानों पर मिल रही ई चार्जिंग की सुविधा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सुक्की टॉप के पास एक यूटिलिटी वाहन (A/F)अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कता हुआ नीचे स्थित एक घर की दीवार से टकरा कर रुक गया।वाहन में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे।गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई और जिस घर की दीवार से वाहन पलटकर रुक गया वहा कोई घायल नही हुआ।इस घटना की सूचना मिलते है हर्षिल थानाध्यक्ष उमेश नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची घायलों का रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली के माणा गांव में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद पुष्कर कुंभ का प्रारम्भ,श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

बताया जा रहा है कि चारो घायलों में से विजय पाल सिंह मराठा निवासी किशनपुर उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष की हालत गम्भीर बताई जा रही है।इसके अलावा अन्य तीनों घायल आयुष सेमवाल पुत्र  सुरेश सेमवाल, निवासी मुखवा, थाना हर्षिल उत्तरकाशी उम्र 17 वर्ष सुरेश पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष को मामूली चोटे आई है।जिनको प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया। जबकि रतन गिरी पुत्र मोहन गिरी निवासी बयाणा, मनेरी उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष का डॉक्टरों ने चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन

रिपोर्ट:कीर्ति निधि सजवाण,उत्तरकाशी।