उत्तराखंडगढ़वालदुर्घटनापौड़ी गढ़वाल

गुलदार का खूनी हमला: कोटी गांव की 65 वर्षीय महिला को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत

ख़बर शेयर करें

श्रीनगर (गढ़वाल)। श्रीनगर खंडाह के पास स्थित कोटी गांव में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ घास लेने गई 65 वर्षीय महिला पर गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल छाया हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर तत्काल मारने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट, डीएफओ पौड़ी को हटाया, झाड़ियों की सफाई अभियान।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गिन्नी देवी अपनी बहू और गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल की ओर गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बताया गया कि गुलदार महिला को घसीटते हुए लगभग 100 मीटर दूर ले गया और उनके शरीर पर गहरे घाव कर दिए।

साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर सहायता बुलाने की कोशिश की। हल्ला होने पर गुलदार गिन्नी देवी को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : पौड़ी में दहशत का अंत — आदमखोर गुलदार मार गिराया गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

ग्राम प्रधान करिश्मा देवी के अनुसार, घटना से ग्रामीण बेहद भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भी एक बछिया को गुलदार ने मार डाला था। लगातार हमलों से लोग दहशत में हैं और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुच्छड़ी की पीड़ा: “अगर इस देश में हमारे लिए जगह नहीं… तो हमें पाकिस्तान भेज दो” — 100 वर्षीय भागीरथी देवी का छलका दर्द

वन क्षेत्राधिकारी दिनेश नौटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंच गई थी। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया में है।

यह घटना फिर एक बार सवाल खड़ा करती है कि पहाड़ी इलाकों में इंसान और वन्यजीवों के बीच बढ़ता संघर्ष कब रुकेगा।