उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंसमस्या

किसानो की फसल धान तोल में शिकायत आयी तो होगी सख्त कार्यवाही जिलाधिकारी ने मंडी समिति सचिव व केंद्र प्रभारियों को दिए निर्देश |

ख़बर शेयर करें


उधमसिंह नगर-जनपद की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु मंडी समिति किच्छा पहुँच कर किसानो  समस्याओ को सुना तथा किसानो की धान तोल की व्यवस्थाओ का निरिक्षण किया | साथ ही शासन के नियमानुसार अधिकारियों को धान तोल के लिए दिशा निर्देश दिए | 

निरीक्षण करती जिलाधिकारी रंजना राजगुर।


उधमसिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु द्वारा मंडी समिति पहुँच कर निरिक्षण किया | इस दौरान उन्होंने मंडी में सहकारिता मंडी समिति एफसीआई के टीवीएस  धान तोल केन्द्रो में किसानो की फसल तोल के आँकड़ो को चैक किया | वही किसानो द्वारा जिलाधिकारी से बीते दिवस धान की नमी के नाम पर उनका शोषण किये जाने की शिकायत की गयी | जिसके बाद जिलाधिकारी ने मंडी सचिव और सेंटर प्रभारियों की जमकर फटकार लगायी |जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को सख्त निर्देश दिए कि शासन के निर्देश पर ही धान तोल की व्यवस्थाओं को संचालित किया जाए। आपस मे किसान का कच्चा माल,आढ़ती या अन्य बैठक कर कोई भी विषयो को तय कर शासन के निर्देशों से आगे नही जाए। अगर शासन के निर्देश के अनुरुप किसानों की फसल को नही तोला जाता है तो उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वही मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि  प्रत्येक दिन धान तोल की शाम को ही सूचना दे दी जाए,साथ ही शासन के नियमों के अनुसार धान तोल के सख्त निर्देश दिए गए हैं।