उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

नदी के बीच टापू पर फँसी महिलाओं और मवेशियों को पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान।देखे वीडियो।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से दो महिलाये व पशु नदी के बीच टापू में फँस गये।टापू पर फँसी महिलाये जानकी चट्टी यमुना नदी के किनारे बसे बनास गाँव की रहने वाली है।सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनो महिलाओं व पशुओं का सकुशल रेस्क्यू कर जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन तृतीय सत्र में इन पर विचार विमर्श किया गया।
देखें वीडियो।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते यमनोत्री धाम व यमुना घाटी के लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बनास गाँव की दो महिलाये गुरुवार की शाम को अपने पालतू मवेशियों को लेने के लिए यमुना नदी के पार करके बीच टापू पर चली गयी।इतने में अचानक यमुना का जल स्तर बढ़ गया, और दोनो महिलाये टापू पर फँस गयी।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल ‘तेजस्विनी’: खिलाड़ियों की खेल भावना और जोश का प्रतीक

स्थानीय व्यक्ति द्वारा दोनो महिलाओं को टापू पर फँसा देख पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पहुँची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रॉसिंग की मदद से नदी के इस पार लाया गया,तथा टापू पर फँसे तीनो मवेशियों का एक एक कर सकुशल रेस्क्यू कर किनारे पहुँचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन में नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा उत्तराखंड

एक महिला के घुटने में चोट लग जाने के कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने महिला को घर भेज दिया।