उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, लंबे समय से थे अस्वस्थ

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की रीढ़ माने जाने वाले और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मंगलवार शाम अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला—80 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से साइबर ठगों ने उड़ाए 20 लाख रुपये

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे। वे यूकेडी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और लंबे समय तक संगठन को नेतृत्व देते रहे। राज्य स्थापना की लड़ाई में उन्होंने अग्रिम मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाई। बाद में वे भाजपा में शामिल हुए और विधायक तथा कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उन्होंने जिम्मेदारियाँ निभाईं। इसके बाद एक बार पुनः उन्होंने यूकेडी की ओर लौटकर जनसरोकारों की राजनीति को आगे बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  बाराकोट में गुलदार पिंजरे में कैद, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लौटी शांति

सीएम धामी ने व्यक्त किया गहरा शोक

पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा–


“उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जनसेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 का शुभारंभ, सीएम धामी बोले—विकसित भारत–2047 में पीआर की भूमिका निर्णायक

दिवाकर भट्ट के निधन से उत्तराखंड ने अपना एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसने पहाड़ और पहाड़वासियों की आवाज़ को हमेशा सर्वोपरि रखा। उनकी स्मृतियाँ और योगदान राज्य के इतिहास में हमेशा दर्ज रहेंगे।