उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंक्राइम

भूरारानी कॉलोनी में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, टूटी चूड़ियाँ बता रहीं मधु ने दी थी ज़िंदगी की आख़िरी लड़ाई

ख़बर शेयर करें

पति ने पत्नी की हत्या कर छोड़ा शव, बोला— “मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो”

रुद्रपुर।भूरारानी कॉलोनी में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला की हत्या की ख़बर फैली। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की हत्या कर शव घर के फर्श पर ही छोड़ दिया और खुद कंपनी में ड्यूटी करने चला गया।

मृतका मधु के मुंहबोले भाई अंकित दिवाकर ने जब घर का दरवाज़ा खोला, तो सामने मधु का शव देखकर उसके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस और आरोपी पति अनिल को फोन किया, लेकिन अनिल का जवाब सुनकर सब दंग रह गए। अनिल ने कहा— “मर गई है तो लाश को कबाड़ में फेंक दो।”

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी का संवाद: युवाओं, उद्यमियों और महिलाओं के साथ उत्तराखंड की विकास यात्रा की झलक

अंकित के मुताबिक, मधु संस्कारी और शांत स्वभाव की महिला थी। उसका एक भाई पुलिस विभाग में तैनात है। अनिल लंबे समय से बेरोज़गार था और केवल दो महीने से ही कंपनी में काम करने जा रहा था। शादी प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, लेकिन पिछले छह महीनों से दोनों के बीच विवाद और मारपीट आम बात हो गई थी।

झगड़े की वजह थी अनिल का किसी दूसरी महिला से मोबाइल पर लगातार बात करना, जिसे लेकर मधु आपत्ति जताती थी।

आख़िरी सुबह का झगड़ा बना मौत का कारण

बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ। अंकित की पत्नी ने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया। कुछ देर बाद जब अंकित मधु को खाना खिलाने बुलाने गया तो उसने देखा कि मधु ज़मीन पर अचेत पड़ी है। उसकी सांसें थम चुकी थीं।

यह भी पढ़ें 👉  भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, चेहरा बुरी तरह नोचा, इलाके में भालू और गुलदार की बढ़ी गतिविधि से दहशत

जब उसने अनिल को फोन कर बुलाया तो आरोपी ने निष्ठुरता से कहा— “मर गई है तो लाश कबाड़ में फेंक दो।” कुछ देर बाद अनिल खुद कंपनी से घर लौटा, जहां पुलिस पहले से मौजूद थी। उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया।

मां से कहा – “बहू मर गई, आ जाओ”

हत्या के बाद अनिल ने अपनी मां उर्मिला को भी फोन कर कहा, “मधु मर गई है, जल्दी कमरे पर आ जाओ।”
लेकिन मां के पहुंचने से पहले ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी।

टूटी चूड़ियाँ और बिखरा सामान, बताता संघर्ष की कहानी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड @25: मुख्यमंत्री धामी बोले – रोमांच, अध्यात्म और संस्कृति के संग गढ़ रहा है नया उत्तराखंड

पुलिस जब कमरे में पहुंची, तो वहां टूटी हुई चूड़ियाँ और बिखरा सामान पड़ा था। इससे साफ है कि मधु ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी कोशिश की थी। कमरे में मौजूद तकिये से आशंका जताई जा रही है कि गला घोंटकर या तकिये से मुंह दबाकर हत्या की गई होगी।

पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी

भूरारानी का यह इलाका घनी आबादी वाला है, लेकिन किसी को भी झगड़े या हत्या की खबर नहीं लगी। जब अंकित ने शोर मचाया, तब जाकर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हुई।

पुलिस का बयान

“हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पति की भूमिका पूरी तरह संदिग्ध है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”
– मणिकांत मिश्रा, एसएसपी