बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा ‘खेला’: तेजस्वी की AIMIM संग घेराबंदी, कांग्रेस के 3 विधायक ‘नॉट रीचेबल’ ने बढ़ाई धड़कनें।
पटना/नई दिल्ली: भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन यानी राज्यसभा की खाली सीटों के लिए आज तीन राज्यों—बिहार, हरियाणा और ओडिशा—में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चुनावी रण में सबसे अधिक ‘सियासी पारा’ बिहार में चढ़ा हुआ है, जहाँ पल-पल बदलती परिस्थितियों ने महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।…
