देवभूमि अब खेलभूमि: पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड में ओपन जिम का किया लोकार्पण

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी फुटबॉल मैदान, लोहियाहेड में टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर के सौजन्य से निर्मित ओपन जिम का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेल और फिटनेस से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।…

हल्द्वानी में थाल सेवक बने मुख्यमंत्री धामी: अस्पताल आए तीमारदारों को खुद परोसा भोजन

​हल्द्वानी।हल्द्वानी में आयोजित थाल सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता करते हुए स्वयं थाल सेवक के रूप में जरूरतमंदों को भोजन परोसा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाल सेवा केवल भोजन वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सच्ची जनसेवा और मानवीय संवेदनाओं की जीवंत मिसाल है। ​मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी स्थित…

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देशव्यापी जंग: अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज, उत्तराखंड में भी 155 केंद्रों पर शुरुआत

हल्द्वानी।नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। ​इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित एचपीवी टीकाकरण…

हल्द्वानी को मिली ₹147 करोड़ की सौगात: पुष्कर सिंह धामी ने किया 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हल्द्वानी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार की लागत से…

खनन रॉयल्टी पर GST वसूली पर हाईकोर्ट की रोक, स्टोन क्रशर मालिकों को बड़ी राहत

​रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने खनन रॉयल्टी पर जीएसटी (GST) वसूली के मामले में एक महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने एक स्टोन क्रशर बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को अंतरिम…

हिमवीरों के संग होली: पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में जवानों का बढ़ाया उत्साह

​चम्पावत।लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में पहुंचकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात हिमवीरों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उपहार भेंट किए तथा उनका उत्साहवर्धन किया। ​धामी ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा में हिमवीरों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों की विषम…

विकसित भारत 2047 के लिए उत्तराखंड तैयार करेगा ठोस रोडमैप: सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में चिंतन शिविर में बोले पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेस इंस्टीट्यूट में आयोजित चिंतन शिविर एवं डॉयलाग ऑन विजन 2047 में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर के माध्यम से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने…

सांवल्दे पश्चिम में महिला की मौत पर फूटा आक्रोश, संयुक्त संघर्ष समिति ने कार्बेट प्रशासन व सरकार को ठहराया जिम्मेदार

रामनगर।सांवल्दे पश्चिम गांव में टाइगर के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्बेट प्रशासन और भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में…

शिक्षा का अधिकार मिला, लेकिन बराबरी अब भी अधूरी: सावित्री बाई फुले की विरासत पर मंथन

रामनगर।भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की ओर से ग्राम वीरपुर लच्छी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, सामाजिक बराबरी और आज भी जारी लैंगिक भेदभाव पर गंभीर विमर्श किया गया। वक्ताओं ने बताया कि सावित्री…