उत्तराखंडदेहरादून

कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, किसान जागरूकता कार्यक्रम।

ख़बर शेयर करें


प्रत्येक किसान आधुनिक कृषि विधियों से करे जैविक खेती – पद्मश्री डॉ प्रेमचंद शर्मा।

किसानों के बीच जागरूकता ही नहीं वरन् उनके जीवन स्तर में सुधार लाना लक्ष्य – राजेन्द्र जोशी

देहरादून। कमलागिरी फाउंडेशन द्वारा देहरादून जिले के सिरवालगढ़ गाँव में एकल दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि विधियों, उनके अधिकारों, जैविक कृषि और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये धनराशि स्वीकृत।

कमलागिरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि कमलागिरी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल किसानों को जानकारी देना नहीं है, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही दिशा में मार्गदर्शन करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया परेड ग्राउंड, देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेल-2025 के अन्तर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का अवलोकन

कमलागिरी फाउंडेशन के मुख्य वक्ता पद्मश्री डॉ प्रेमचंद शर्मा ने किसानों को उन्नत खेती, सिंचाई के नए तरीके, उर्वरक के सही उपयोग, और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से बचने के उपायों पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त, कमलागिरी फाउंडेशन के सदस्यों ने सरकारी योजनाओं और अनुदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी, ताकि किसानों को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने और खेती में लाभ प्राप्त करने के अवसर मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अगर देहरादून में बजट सत्र पर अड़े तो कांग्रेस को करना चाहिए देहरादून बजट सत्र का बहिष्कार– धीरेंद्र प्रताप

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने खुलकर सवाल किए और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस पहल को लेकर किसानों ने काफी सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, परमाध्यक्ष शुभम थपलियाल, जन संपर्क अधिकारी सचिन कुमार, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद् से अमित श्रीवास्तव, हिमांशु बिष्ट के साथ-साथ किसान मौजूद रहे।