
भव्य समारोह में राज्य आंदोलनकारियों को किया गया नमन, विकास की दिशा पर हुई चर्चा
डुंडा (उत्तरकाशी)।उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ब्लॉक सभागार डुंडा में शुक्रवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विकास, जनभागीदारी और आंदोलनकारियों के योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि उप जिला अधिकारी देवेंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी, गढ़वाल मंडल के चिन्हित राज्य आंदोलनकारी एवं अध्यक्ष कीर्ति निधि सजवाण, धर्मेंद्र सिंह राणा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राजदीप सिंह परमार ने कहा कि “उत्तराखंड की उपलब्धियाँ सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। हमें एकजुट होकर प्रदेश की प्रगति की गति को और तेज करना होगा।”
वहीं खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से योजनाओं से जुड़ने और लाभ लेने की अपील की।
राज्य आंदोलनकारी कीर्ति निधि सजवाण ने कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में जनभावनाओं और संघर्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, और आज का दिन उन सभी शहीदों के सपनों को याद करने का अवसर है।
अंत में उप जिला अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों का आभार जताया।
कार्यक्रम में राजेश नौटियाल, बचन लाल, श्रीराम, विजयपाल सिंह राणा, रधुवर सिंह रावत, हेमराज निजोन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now



