उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड में भाजपा ने युवा नेतृत्व को सशक्त किया, विपुल मैन्दोली बने प्रदेश अध्यक्ष, दो महामंत्री भी नियुक्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी युवा टीम को और मजबूत करने का कदम उठाते हुए विपुल मैन्दोली को उत्तराखंड भाजपा का नया युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्रियों की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  महिला विश्व कप विजेता क्रिकेटर स्नेह राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, मिली हार्दिक बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं
मुलायम सिंह रावत

इस नए संगठनात्मक ढांचे में दो महामंत्रियों की नियुक्ति भी की गई है। विपुल मैन्दोली, जो ऋषिकेश जिले से हैं, अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं को नई दिशा देंगे। वहीं, दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी (नैनीताल) और मुलायम सिंह रावत (रोहित, टिहरी) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री धामी ने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की
दीपेन्द्र कोश्यारी

ध्यान देने वाली बात यह है कि दीपेन्द्र कोश्यारी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे हैं, जिससे पार्टी में उनका अनुभव और नेटवर्क भी संगठन को सशक्त बनाने में मदद करेगा। इस नियुक्ति से भाजपा की युवा रणनीति और भी मजबूत होगी और पार्टी की अगली पीढ़ी को नेतृत्व देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।