
रामनगर।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी सहित विभिन्न जन संगठनों एवं कर्मचारी नेताओ ने जन संघर्षों में शामिल रहे नयागांव चौहान रामनगर (मूल गांव सगनेटी द्वाराहाट अल्मोड़ा) निवासी उपपा नेता हरीश चंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।
कर्मचारी नेता हरीश चंद्र जोशी एम ई एस गौशाला से 2002 में रिटायर होने के बाद जन संघर्षों में शामिल रहे तथा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उनके उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, समाजवादी लोकमंच के मुनीष कुमार , उत्तराखंड क्रांति दल के इंदर सिंह मनराल, संयुक्त संघर्ष समिति के ललित उप्रेती, महेश जोशी, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के पीसी जोशी , इंकलाबी मजदूर केंद्र के रोहित रुहेला, तुलसी छिम्बाल,सरस्वती जोशी ,कौशल्या, मोहम्मद आसिफ ने उनके निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







