
रामनगर (नैनीताल)। एम.पी. हिंदू इण्टर कॉलेज रामनगर में नगरपालिका के कर्मचारियों, छात्रों और अध्यापकों के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक नियमित रूप से चलने का लक्ष्य रखता है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत एन.सी.सी. प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र ने प्रार्थना स्थल पर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, एन.सी.सी. प्रभारी जफर अली, एन.एस.एस. प्रभारी रजनीश आर्या और रेडक्रॉस प्रभारी लाल चंद मांझी ने संयुक्त रूप से किया।
स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य पूरे भारत को खुले में शौच से मुक्त करना, सड़कों और गलियों को साफ-सुथरा बनाना तथा ठोस और तरल कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही यह अभियान नागरिकों में स्वच्छता की आदतें बढ़ाने और भारत की छवि को स्वच्छ राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में योगदान देता है।
कार्यक्रम के सफल संचालन में एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ-साथ अध्यापकों के. के. फुलेरा, मेवालाल, प्रभाकर पाण्डे, चेतन स्वरूप, गौरव शर्मा, चारु तिवारी आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







