
उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन की समस्या सामने आई है।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूणा (धरासू पुराना थाना) के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नारद चट्टी, जंगल चट्टी फेड़ी और कल्याणी के पास बाधित है।
प्रशासन ने रास्ते खोलने के लिए जगह-जगह मशीनरी तैनात कर दी है और बीआरओ की टीमें लगातार मलबा हटाने का काम कर रही हैं।लेकिन लगातार हो रही स्लाइडिंग के कारण हाईवे खोलने में समय लग रहा है।
मार्ग बाधित होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन यात्रियों से अपील कर रहा है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।
अपडेट:राहत की खबर यह है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू पुराना थाना से लेकर कल्याणी-फेणी तक अब सुचारु कर दिया गया है।
रिपोर्ट:कीर्ति निधि सजवान, उत्तरकाशी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







