उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंदुर्घटना

जसपुर में दर्दनाक हादसा: बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 10 यात्री घायल, 2 की हालत नाज़ुक

ख़बर शेयर करें

जसपुर।ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जा रही यात्रियों से भरी बस ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ हादसा

आज सुबह ग्राम गूलरगोजी निवासी नईम अहमद ने पुलिस को सूचना दी कि जसपुर के फीका नदी पुल के पास हाईवे पर एक बस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि बस (संख्या UP 31AT 7743) ट्रॉली से टकराई पड़ी थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में विधि महोत्सव का आगाज़: कानून, संस्कृति और जनजागरूकता का संगम 26-27 नवम्बर को

घायलों का उपचार

घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जसपुर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां 8 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल – मुन्नी (पत्नी रामप्रीत) और मनोज (पुत्र रामा) को हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वस्थ बालिका प्रोत्साहन अभियान: डुण्डा में 44 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच, जागरूकता बढ़ाने को विशेष कार्यक्रम आयोजित

ड्राइवर फरार

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सलीम अहमद और उसके साथी अकरम से जानकारी जुटाई है। ट्रॉली में गेहूं लदा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भंडाफोड़: 87 लाख की ठगी में एसटीएफ ने बेंगलुरु से मुख्य आरोपी दबोचा

अस्पताल प्रशासन की जानकारी

सीएमएस धीरेंद्र गहलौत ने बताया,
“फीका नदी पुल के पास हुए हादसे के बाद 10 घायलों को अस्पताल लाया गया था। 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है, जबकि 2 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।”