उत्तराखंडदेहरादून

नवरात्रि पर जीएसटी बचत का तोहफ़ा!

ख़बर शेयर करें

धामी बोले– नई दरों से सस्ती होंगी वस्तुएं, खुशहाल होगा हर वर्ग

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पटेलनगर में आयोजित ‘जीएसटी बचत उत्सव’ जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से सीधा संवाद कर जीएसटी की घटी दरों पर उनकी राय जानी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू हुआ है। जीएसटी दरों में कमी को उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए जीवन को खुशहाल बनाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 28.76 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उन्होंने कहा कि नई दरों से उपभोक्ता वस्तुएं सस्ती होंगी, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी। साथ ही व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को जीएसटी की कम दरों की जानकारी पूरी पारदर्शिता से दें।

यह भी पढ़ें 👉  बीमा पॉलिसी का ‘लोकपाल’ बनकर साइबर ठग ने हड़पे लाखों, 11 महीने तक चलता रहा खेल

धामी ने इस अवसर पर स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने जीएसटी दरों में कमी का स्वागत करते हुए कहा कि नवरात्रि पर्व पर मिली यह सौगात बाजार में नई रौनक और खरीददारों में उत्साह लेकर आई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपावली तक यह पहल कारोबार और आम जीवन दोनों में उल्लास भर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख निशिता पंवार पर कानूनी शिकंजा! कोर्ट ने प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार किए सीज

इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद रहे।