उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

नाम नहीं लिया वापस… भाजपा ने पति-पत्नी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी की सियासत में मंगलवार को माहौल गर्मा गया, जब भाजपा ने अपने ही घर के दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर कर दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी दीपेन्द्र कोहली के खिलाफ मैदान में उतरीं अंशिका जगूड़ी और उनके पति महेश जगूड़ी को भाजपा ने सीधा 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महिलाओं की उड़ान: 1.63 लाख ‘लखपति दीदी’ और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ को मिला वैश्विक पंख

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के आदेश पर प्रदेश महामंत्री ने पत्र जारी कर कहा—“अनुशासन तोड़ोगे, तो बख्शा नहीं जाएगा।” चेतावनी भी साफ है—भविष्य में जो भी जिला पंचायत सदस्य अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ वोट देगा, उस पर भी कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर और झीलों पर कड़ी नज़र: मुख्य सचिव ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों के तत्काल सर्वे के दिए निर्देश

दरअसल, धनारी फोल्ड पुजार गांव से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं अंशिका जगूड़ी ने उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया। मंगलवार को नाम वापसी की आखिरी तारीख तक भी अंशिका ने पीछे हटने से इनकार किया। नतीजा—भाजपा ने पति-पत्नी दोनों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक से उत्तराखंड में मुर्गी, अंडा और चिकन पर लगी रोक।

इस बीच, जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रमेश चौहान पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

रिपोर्ट:कीर्ति निधि साजवान,उत्तरकाशी।