उत्तराखंडगढ़वालपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी गढ़वाल में कहर बनकर बरसी बारिश: मलबे में दबी महिलाएं, पांच मजदूर लापता, सड़कों का टूटा संपर्क

ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल।उत्तराखंड एक बार फिर प्रकृति के कहर से कराह उठा है। उत्तरकाशी की तबाही के बाद अब पौड़ी गढ़वाल से डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। देर रात हुई मूसलधार बारिश ने जिले में भारी तबाही मचाई है। लैंडस्लाइड, मलबा, बहते मकान और लापता ज़िंदगियां… हर तरफ हाहाकार मचा है।

बुरांसी गांव में मलबे में दबी दो महिलाएं

पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव से दुखद खबर सामने आई है जहां दो महिलाएं मलबे में दब गईं। इनमें से एक महिला का शव बरामद हो चुका है, जबकि दूसरी की तलाश ज़ोर-शोर से जारी है। SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ का पानी, जवानी और परेशानी — अब भी अधूरी कहानी: राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

 बांकुड़ा गांव में बह गए 5 नेपाली मजदूर

थैलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में हालात और भी चिंताजनक हैं। यहां काम कर रहे नेपाली मूल के पांच मजदूर तेज बारिश के बीच बह गए। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। कुछ मजदूर घायल अवस्था में मिले, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित किया गया।

कइयों के घर तबाह, सड़कें बंद, गांवों का टूटा संपर्क

यह भी पढ़ें 👉  गहरी खाई में समा गई जिंदगी: चंपावत में दर्दनाक हादसा, दो की मौत, एक घायल

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। कई सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं। पाबौ क्षेत्र में कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल बह गया है, जहां बैली ब्रिज की तैयारी की जा रही है।

बच्चों की सुरक्षा पर संकट

बैंजवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय जाने वाले रास्ते पर देर रात लैंडस्लाइड हुआ, जिससे सड़क का एक हिस्सा ढह गया। इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। ग्रामीणों ने खतरे को भांपते हुए एक परिवार को समय रहते सुरक्षित घरों में शिफ्ट कर दिया। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा तत्काल की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  डुंडा में कैमरे में कैद हुआ ममता से भरा दृश्य — मादा गुलदार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए दी दीवार-सी पहरेदारी

स्थिति बेहद गंभीर, रेस्क्यू युद्धस्तर पर

प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत-बचाव कार्यों में जुटा है। जिलाधिकारी खुद मौके पर पहुंच रही हैं और हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को राहत सामग्री दी जा रही है और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।