उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी, युवाओं और महिलाओं को भी दी अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून।भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकारिणी की सूची जारी की। नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में अनिल गोयल (देहरादून महानगर), राजेन्द्र सिंह बिष्ट (नैनीताल), श्रीपाल राणा (उधमसिंह नगर), आशा नौटियाल (रुद्रप्रयाग), स्वामी यतिवरानंद (हरिद्वार) समेत कुल आठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में दीपिका रावत (पौड़ी), कुन्दन परीहार (बागेश्वर) और तरुण बंसल (नैनीताल) को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को मिला केंद्र का सहारा, एसडीआरएफ के तहत 455 करोड़ की मदद

प्रदेश मंत्रियों में सतीश लखेड़ा, आदित्य चौहान, नलिन गट्ट, दीपिका कोहली, नेहा जोशी, गुनजन सुखीजा, निर्मल मेहरा और गौरव पांडे का नाम शामिल है। इसके अलावा संगठन में कोषाध्यक्ष के रूप में पुनीत मित्तल, प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सुरेश जोशी और मीडिया संयोजक के रूप में मनवीर चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गुस्से की लहर में बहती नई पीढ़ी – समाज पर खतरे की घंटी

महिला मोर्चा की कमान ऋतुजा चौहान गट्ट (ऋषिकेश) को दी गई है, जबकि किसान मोर्चा का नेतृत्व महेन्द्र सिंह नेगी करेंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नरेशपाल मौर्य और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बलवीर जुनेयाल बनाए गए हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. प्रेम सिंह राणा को मिली है। अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान अनीस गौड़ को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 कुंभ: दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं पर खास जोर

नई कार्यकारिणी में विभिन्न मोर्चों, सोशल मीडिया और आईटी टीम को भी मजबूती दी गई है। पार्टी का कहना है कि यह कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेगी और आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।