उत्तराखंडदेहरादूनस्वास्थ्य

महिलाओं के स्वास्थ्य की आवाज़ बनीं डॉ. सुजाता संजय — 250 से अधिक रेडियो टॉक शो के लिए दर्ज हुआ नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में

ख़बर शेयर करें

देहरादूनमहिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को नई दिशा देने वाली संजय ऑर्थोपेडिक स्पाइन एंड मैटरनिटी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजाता संजय ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर अब तक 250 से अधिक रेडियो टॉक शो प्रसारित करने के लिए उनका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।

यह सम्मान डॉ. सुजाता की उस अथक यात्रा की पहचान है, जो उन्होंने वर्ष 2015 में समाज की आधी आबादी को स्वास्थ्य के प्रति सजग करने के मिशन के रूप में शुरू की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लेखक गांव बनेगा साहित्य और संस्कृति का केंद्र: मुख्यमंत्री धामी

डॉ. सुजाता इससे पहले 2017 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुकी हैं — जब उन्होंने 187 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से 5500 से अधिक महिलाओं को परामर्श व उपचार प्रदान किया था।

“स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज की नींव रखती है। सही समय पर सही जानकारी मिल जाए, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है,”
— डॉ. सुजाता संजय

रेडियो के माध्यम से उन्होंने उन पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक भी पहुँच बनाई है जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ और जानकारी आज भी सीमित हैं।
कॉल और इंटरव्यू के जरिये उन्होंने हजारों महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, गर्भावस्था देखभाल, स्तन कैंसर जागरूकता, प्रजनन स्वास्थ्य और पोषण जैसे अहम विषयों पर सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनग्रामों की उम्मीदों पर फिर फिरा पानी, मुख्यमंत्री की घोषणाओं में नहीं हुआ वन ग्रामों का जिक्र

डॉ. सुजाता का कहना है कि सामाजिक झिझक और संसाधनों की कमी के कारण महिलाएँ अक्सर छोटी समस्याओं को अनदेखा कर देती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे में रेडियो जैसे सुलभ माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों का परिश्रम है उत्तराखंड की ताकत, नीतियों से सजेगा स्वर्णिम भविष्य – मुख्यमंत्री धामी

उनके रेडियो कार्यक्रम देशभर के विभिन्न एफ.एम. चैनलों और आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारित हो रहे हैं। यह पहल न केवल स्वास्थ्य शिक्षा को नई दिशा दे रही है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक जागरूकता अभियान भी बन चुकी है।

डॉ. सुजाता का यह प्रयास अब उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।