रुद्रपुर-शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस सिटी के निवासियों ने कॉलोनी के हित और मेंटेनेंस की देखभाल करने के लिए बनी वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।मेट्रोपलिस सिटी के प्रांगड़ में हुई एएमजी बहुत ही हंगामेदार रही।जिसमे आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा।कॉलोनीवासियों ने प्रबन्धन समिति पर करोड़ो रूपये की हेराफेरी का आरोप लगाया।बल्कि समिति के पदाधिकारियों से इस्तीफे की माँग भी की ।इतना ही नही बल्कि कॉलोनी की महिलाओं ने प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी सही से न निभाने और मेंटनेंस के नाम पर लिया जाने वाले फण्ड में घोटाला करने पर हाथो की चूड़ियाँ निकाल कर दिखायी।वही समिति को बर्खास्त कर नई समिति के गठन की माँग की।

महिलाओं का कहना था कि कॉलोनी की सड़के काफी समय से क्षतिग्रस्त है।कॉलोनी में बिजली,पानी की समस्याओ को निपटाने के लिए कोई स्थायी कर्मचारी समिति ने नही रखे है।जब भी समस्या होती है तो उन्हें बाहर से मिस्त्रियों को बुला कर काम कराना पड़ता है।कॉलोनी में विकास कार्य भी नही कराये गये है।जबकि कॉलोनी में 17सौ परिवार रहते है और प्रत्येक परिवारों से कॉलोनी के मेंटनेंस के लिए फंड लिया जाता है।जिसकी वार्षिक फंड करोड़ो में जाकर बैठता है।महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समिति ने करोड़ो की हेराफेरी की है और जनता द्वारा हिसाब माँगने पर जो हिसाब किताब दे रहे है।उसमें काफी झोल है।जिससे लगता है कि करोड़ो के वारे न्यारे समिति ने करे हैं।
वहीं इन आरोपो को कॉलोनी की वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष देवेंद्र शाही ने निराधार बताया है।उन्होंने कहा कि यदि समिति भ्रष्टाचारी होती तो सारे खर्च करने के बाद भी 19 लाख रुपये का प्रॉफिट नही दिखाती।उन्होंने कहाँ कि कॉलोनी वासियो ने पाँच वर्ष के लिए समिति को चुना गया था।अभी समिति के कार्यकाल को दो वर्ष ही हो रहे है।एक नियोजित तरीके से समिति के ऊपर बेबुनियाद आरोप लगा कर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।और समिति को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







