अल्मोड़ाउत्तराखंडकुमाऊं

रानीखेत हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, बुजुर्ग की मौत – महिला गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें

रानीखेत। ताड़ीखेत क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रानीखेत से ताड़ीखेत की ओर जा रही कार (यूके 18-4995) हाईडिल के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 85 वर्षीय कुशल सिंह रौतेला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  4 माह के गजराज को बाघ ने बनाया शिकार, खटीमा वन क्षेत्र का मामला

घायलों का इलाज जारी

जानकारी के अनुसार, कार ग्राम ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट पुत्र रतन सिंह बिष्ट चला रहे थे। उनके साथ अनुराधा बिष्ट (42) पत्नी कुलदीप बिष्ट निवासी गनियाद्योली और करण राजौरिया भी सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैंण से विकास की नई उड़ान भरी — 142 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

हादसे में अनुराधा बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत रेफर किया गया।

करण राजौरिया को मामूली चोटें आई हैं।

चालक ने बताई वजह

चालक लाखन सिंह बिष्ट ने बताया कि अचानक वाहन का स्टीयरिंग लॉक हो गया और ब्रेक भी फेल हो गए, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कार सीधा खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य आंदोलनकारियों ने किया सम्मान समारोह का बहिष्कार

मृतक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं घायल महिला का इलाज जारी है।