उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

रामनगर के मालधन में महिलाओं का गुस्सा फूटा… अवैध शराब माफिया पर चला महिलाओं का डंडा!

ख़बर शेयर करें

रामनगर के मालधन क्षेत्र में उस वक्त नज़ारा देखने लायक था, जब गांव की बहादुर महिलाओं ने एकजुट होकर कच्ची शराब बेचने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।महिलाओं ने न सिर्फ अवैध शराब जब्त कर ली, बल्कि उसे बेचने वाले धंधेबाज़ मौके से जान बचाकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 15 नवंबर को अधिवक्ता कार्य बहिष्कार का रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने किया समर्थन

इसके बाद महिलाओं का आक्रोश और भी भड़क उठा। वे कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस चौकी पहुंचीं और जमकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी— शराब बेचने वालों की तुरंत गिरफ्तारी हो और इस गंदे धंधे को हमेशा के लिए बंद किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अधिवक्ताओं का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,न्यायालय परिसरों में चैंबर निर्माण की उठी मांग

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिंवाल और पार्वती देवी ने किया। इस दौरान लक्ष्मी देवी, बीना देवी, दीपा देवी, सावित्री देवी और सुनीता देवी जैसी कई महिलाएं भी हिम्मत की मिसाल बनीं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं का प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार, न्यायालयें रहीं सूनी

गांव में महिलाओं की यह एकजुटता अब चर्चा का विषय बन गई है। लोग कह रहे हैं— “जहां औरतें जागती हैं, वहां बुराई ज्यादा दिन टिक नहीं पाती।”