उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

ख़बर शेयर करें

सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक, दोपहर में नैनीताल विवि के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार सुबह विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने मंगलवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डुंडा पुलिस का सख्त रुख: सत्यापन अभियान में दो मकान मालिकों पर कार्रवाई, 18 लोगों के फॉर्म जांच को भेजे

राष्ट्रपति मुर्मू कैंची धाम में दर्शन के पश्चात कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इस दौरान वे विश्वविद्यालय के 18 मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन, नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजभवन के वर्चुअल टूर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल पहल जनता को ऐतिहासिक राजभवन की स्थापत्य कला, प्राकृतिक सौंदर्य और विरासत से अवगत कराएगी। यह वर्चुअल टूर राजभवन की वेबसाइट governoruk.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड तीन दिवसीय दौरा शुरू, दीक्षांत समारोह और राष्ट्रपति निकेतन फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान राजभवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसमें नैनीताल की गौरवशाली विरासत और राजभवन के स्थापत्य सौंदर्य को दर्शाया गया है।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि “जिस प्रकार स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन गणराज्य का प्रतीक है, उसी प्रकार राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है।”
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से यह ऐतिहासिक राजभवन प्रदेश की प्रगति और गौरव यात्रा का अभिन्न हिस्सा बन गया है।