
देवप्रयाग/चमोली। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर बुधवार को अचानक हुए भूस्खलन से बड़ा हादसा टल गया। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी इस दौरान क्षेत्रीय आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर ऋषिकेश लौट रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सांसद के काफिले को रोक दिया गया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम देवप्रयाग के समीप बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे, जिससे मार्ग बाधित हो गया। ठीक उसी समय सांसद बलूनी का काफिला उसी मार्ग से लौट रहा था। प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से काफिला रोक दिया गया और सभी सुरक्षित बच निकले।
गढ़वाल सांसद ने घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ईश्वर का आभार जताया और क्षेत्रवासियों की सुरक्षा की कामना की। साथ ही उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को और तेज करने का भी आश्वासन दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







