उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

संस्कृति की खुशबू संग तीज का जश्न: रामनगर में सजी रंगारंग शाम।

ख़बर शेयर करें

रामनगर।रामनगर की सांस्कृतिक धरती पर रविवार को “तीज महोत्सव” का आयोजन कॉर्बेट सखी ग्रुप की ओर से धूमधाम से किया गया। होटल देसी रूट्स में सजी इस रंगारंग शाम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सजधज कर अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवंत कर दिया।

तीज पर्व नारी जीवन की भावनाओं, उमंगों और सौंदर्य का उत्सव है। यह दिन हर महिला को अपनी खुशी, आत्मबल और सांस्कृतिक जुड़ाव का एहसास कराता है। महोत्सव में महिलाओं ने घूमर नृत्य, पारंपरिक परिधानों की झलक, संगीत, और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस उत्सव को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: धर्मांतरण कानून होगा और सख्त, ऑपरेशन कालनेमि पर निगरानी के लिए एसआईटी गठित

कार्यक्रम का मंच संचालन अनुभा शर्मा व ग्रोविंग बड्स स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता रावत ने किया। समाजसेविका एवं पुष्कर हॉबी क्लास की संस्थापिका पूनम गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  गर्भवती महिलाएं रहें सावधान – यह वायरस आपके बच्चे को भी बना सकता है शिकार।

🎉 आकर्षण के मुख्य बिंदु:

पारंपरिक राजस्थानी घूमर नृत्य

रंगारंग रैंप वॉक और चम्मच दौड़

रोमांचक 1 मिनट गेम्स, म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम

तीज क्वीन व सावन क्वीन प्रतियोगिता

इस अवसर पर इंदु ध्यानी को तीज और सावन क्वीन के खिताब से नवाजा गया।

👩‍🦰 भाग लेने वाली प्रमुख महिलाएं:

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन के 81 वें शहादत दिवस पर समाजवादी लोकमंच द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन।

आरती अग्रवाल, खुशबू, आकांक्षा, अनीता, मेघा, रति, भाजपा नेत्री रूचि गिरी, नीलम, शिवांगी, लवी, इशिका, प्रिया, गीता सहित कई सखियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं, और हमें इसे लगातार आगे बढ़ाते रहना चाहिए।