उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

सशक्त बहनाओं की सशक्त उड़ान: मुख्यमंत्री सशक्त उत्सव बहना योजना बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। मुख्यमंत्री सशक्त उत्सव बहना योजना इस दिशा में एक सशक्त पहल बनकर सामने आई है। डुंडा ब्लॉक की महिलाओं ने अपने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हस्तनिर्मित उत्पाद, ताजे फल-सब्जियां, मसाले, अचार और पापड़ जैसे घरेलू उत्पादों की बिक्री के लिए स्थानीय स्तर पर स्टॉल लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रशासन में फेरबदल: कई IAS अधिकारियों के विभागों में बड़ा बदलाव

इन स्टॉलों से न केवल बहनों की आय में वृद्धि हुई, बल्कि स्थानीय बाजार से सीधा जुड़ाव भी स्थापित हुआ। यह योजना महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही है और स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रही है। स्थानीय जनता ने बहनों के उत्पादों की सराहना की, जिससे उनके मनोबल को और मजबूती मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच ग्राउंड ज़ीरो पर डटे रहें अधिकारी: सीएम धामी के सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री धामी का उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभार्थी बनाना नहीं है, बल्कि उन्हें समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास की भागीदार बनाना है। यह पहल ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ की ओर एक प्रेरणादायी कदम साबित हो रही है।