उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

हरियाली तीज पर महिला शक्ति का उत्सव: रंगों, रिवाज़ों और रौनक से सजा आयोजन

ख़बर शेयर करें

रामनगर। हरियाली तीज के पावन अवसर पर शांतिकुंज कल्याण समिति, लखनपुर की महिला सदस्यों ने एक निजी रिसोर्ट में उल्लासपूर्ण वातावरण में पारंपरिक उत्सव का आयोजन किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की पहल पर उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात, देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब तीन दिन चलेगी, जनता को मिलेगा सीधा लाभ

समिति के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तीज क्वीन, मेहंदी, कुर्सी दौड़ व तंबोला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीना पाण्डे, तंबोला में अल्पना पंत और कुर्सी दौड़ में विनीता बिष्ट विजेता रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश उपाध्याय ने संभाला उत्तरकाशी की नई पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा “तीज क्वीन” का चयन, जिसमें पुष्पा डंगवाल (डॉली) को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान रंग-बिरंगे परिधान, झूमती-गाती महिलाएं और उत्सव का वातावरण मन को मोह लेने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  धीरेंद्र प्रताप ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से की मुलाकात, गैरसैंण राजधानी बनाए जाने के प्रयासों के लिए दी बधाई

इस रंगारंग आयोजन में मेहा मनराल, प्रियंका तिवारी, मीनाक्षी बिष्ट, रमा पाण्डे, रजनी जोशी, दीपा सती, मंजू कश्मीरा, उमा पांडे सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाया।