उत्तराखंडकुमाऊंक्राइमनैनीताल

हल्द्वानी में विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बरेली रोड क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकल टू ग्लोबल’ मिशन को बढ़ावा: विधायक महेश सिंह जीना ने मुख्यमंत्री धामी को भेंट किए पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद

पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। घटना के समय वह अपनी चार वर्षीय बेटी के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान नई बस्ती वार्ड-27 निवासी राहुल सागर नाम का युवक घर में घुस आया। आरोप है कि उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो कैद कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने किया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 68.26 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

महिला का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। अब वह फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पी.आर.डी जवानों के लिए विशिष्ट प्रशिक्षण संस्थान की घोषणा, कल्याण और सुविधाओं में बड़े सुधार

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।