उत्तराखंडकोरोनागढ़वालहरिद्वार

हरिद्वार नगर निगम में 33 कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कम्प।

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार-हरिद्वार नगर निगम में मौजूद विभिन्न विभाग के अधिकारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब अधिकारियों को निगम में कार्य करने वाले 33 लोगो के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली। नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 कर्मचारियों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। जिसमें 33 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज हरिद्वार नगर निगम में दोबारा कोरोना पॉजिटिव आए लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट की जांच की गई और आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा खबर लिखे जाने तक 108 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल भी लिए गए हैं। मौके पर मौजूद स्वास्थ विभाग की टीम की अधिकारी सोनिया आनंद का कहना है कि नगर निगम हरिद्वार में हाल ही में 86 लोगों की आरटी पीसी आर जांच की गई थी। इसमें 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

हरिद्वार नगर निगम परिसर में अलग-अलग विभागों के सभी लोगों की आज दुबारा से आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। आरटीपीसीआर जांच अभी भी गतिमान है। जैसे-जैसे नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी आ रहे हैं। वैसे-वैसे ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर उनकी आरटीपीसी आर जांच की जा रही है। नगर निगम का सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।