देहरादून-शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को दरकिनार करने के बाद अब उनकी विश्वसनीय माने जाने वाली दमयंती रावत को भी उत्तराखण्ड भवन सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद से हटा दिया गया है।

दमयन्ती रावत को उत्तराखण्ड भवन सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव पद से हटाये जाने के बाद मंत्री हरक सिंह रावत को बड़ा झटका लगा है।मंत्री हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते हुए शमशेर सिंह सत्याल ने बोर्ड सचिव पद से दमयन्ती रावत को भी हटाने के आदेश कर दिए।अध्यक्ष ने सचिव के रूप में श्रमायुक्त को जिम्मेदारी देने की संस्तुति की है।इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।पहले हरक सिंह रावत को अध्यक्ष पद से हटाया गया उसके बाद दमयन्ती रावत को सचिव पद से हटाया गया, कही भाजपा से हरक सिंह रावत को हिट विकेट कराने की तैयारी तो नही है।जिसकी बिसात बिछाई जा रही है।ताकि हरक को झटके पर झटका देकर उन्हें आहत किया जा रहा हो।ताकि हरक खुद ही भाजपा से किनारा कर लें।लोगो की ऐसी चर्चाये निकल कर सामने आ रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







