उत्तराखंड

टीवी0 सीरियल सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स की भूमिका निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस दुनिया में नही रहे

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन को क्लिक करे।

उत्तराखंड:टीवी जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। बता दें कि प्रसिद्ध शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन आज 5 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर की मौत से उनके फैंस सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में हाथी के बच्चे का शव बरामद एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला इससे पहले बाघ के दो शावकों के शव हुए थे बरामद।

मिली जानकारी के अनुसार दिनेश फडनिस बीते कुछ दिनों से ICU में जिंदगी मौत के बीच जंग लड़ रहे थे।लेकिन आज उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। दिनेश की मौत की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और CID शो में को- स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश।

मिली जानकारी के अनुसार दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था।उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के Tunga अस्पताल में भर्ती थे, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे  लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।