उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

भगवान शिव की बारात में शामिल होने दूर दूर से आये बाराती ।देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी:महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव बारात में गंगा घाटी व यमुना घाटी की संस्कृति की झलक देखने को मिली। शिव बारात की झांकिया में बड़ी संख्या जनपदवासी बारात मेहमान बन कर झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य कोषाधिकारी, एकाउन्टेन्ट कोषागार, नैनीताल को एक लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार।

विश्वनाथ नगरी उत्तरकाशी महाशिवरात्रि के पर्व पर भोले के जयकारों और भोले की भक्ति से जुड़े गीतों से गुंजयमान रही। रामलीला मैदान से शिव-पर्वती की बारात की झांकी शुरू हुई। इसके बाद बारात की झांकी रामलीला मैदान से होते हुए विश्वनाथ चौक, कमलाराम चौक, हनुमान चौक, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड, कलक्ट्रेट चौक होते हुए विश्वनाथ मंदिर में पहुंची। शिव बारात में लदाड़ी गांव, मांडो गांव, संग्राली, पाटा, बजियालगांव की महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। उन्होंने रांसो व तांदी नृत्य की प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:घायल अवस्था में मिली बाघिन का रेस्क्यू कर उसका सफल उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसे फिर से उसके वास्थल में छोड़ा गया


मुंबई से आई बॉलीवुड सिंगर सुदाक्षणा दीक्षित भी शिव बारात की इस झांकी में शामिल हुई ।