उत्तराखंडगढ़वालदुर्घटनादेहरादून

बिग ब्रेकिंग:राष्ट्रीय राज मार्ग 58 पर बोलेरो और एक्सयूवी कार की भिड़ंत, दो घायल

ख़बर शेयर करें
i

ऋषिकेश।श्रीनगर हाईवे पर आज दोपहर करीब 1 बजे बोलेरो कार और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई है।हादसे में बोलेरो पलटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट गोलीकांड: थानाध्यक्ष सस्पेंड, सीओ पर गिरी गाज!

ऋषिकेश श्रीनगर हाईवे-58 पर यात्रियों से भरी बोलेरो और एक्सयूवी कार की भीषण टक्कर हो गई।हादसे में बोलेरो बीच सड़क में पलट गई, जिसके चलते बोलेरो में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए तत्काल 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया है, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य विकास और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया।

वही कीर्तिनगर के प्रभारी कोतवाल धनराज बिष्ट ने बताया कि ये हादसा सड़क पर पास लेने के दौरान हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।दुर्घटना में दो लोग घायल हुए है,जिन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रह्मखाल में खतरे की घंटी,कभी भी गिर सकता है रिलायंस टावर,ग्रामीणों में दहशत का माहौल